घर बैठे मोबाइल से Character Certificate online बनवाना हुआ अब और भी आसान!
आज की इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि कैसे आप अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकते हैं।
यह प्रक्रिया अब बहुत ही आसान बन गई है – बस कुछ मिनटों में आप आवेदन कर सकते हैं, उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं और बन जाने पर डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएँगे ताकि आपको किसी साइबर कैफ़े जाने की भी ज़रूरत न पड़े।
Character Certificate क्या होता है?
Character Certificate (चरित्र प्रमाण पत्र) यह एक अधिकारिक दस्तावेज होता है I जिसका तात्पर्य यह है की आपका आचरण (चरित्र) अच्छा है I और यह भी बताता है की आपके ऊपर कोई अपराध या कोई मामला या गलत व्यवहार का कोई रिकॉर्ड तो नही है I
Character Certificate कब काम आता है?
- सरकारी नौकरी में
- कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए
- पासपोर्ट या वीज़ा के लिए
Character Certificate online करने का तरीका
- सबसे पहले Google Play Store या iOS App Store पे जाये I
- फिर Search करे UPCOP और Install करे I
- UPCOP App को Open करे I

- इसके बाद Service पे क्लिक करें I
- जैसे ही Service पे क्लिक करेंगे नीचे देखने को मिलेगा Character Certificate (Paid Service – ₹50) इसी पे क्लिक करें I
- इसके बाद नीचे SIGN UP बटन पे क्लिक करें I
- अपना नाम, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, और एक पासवर्ड बना ले फिर SUBMIT पे क्लिक करें I
- फिर आपको अब Login करना होगा I
- मोबाइल नंबर डालने के बाद GET OTP पे क्लिक करें I
- आपके मोबाइल नंबर पे OTP जायेगा बस आपको OTP को फिल करना है और VERIFY पे क्लिक कर देना है I
- Character Certificate फॉर्म खुल जायेगा बस आपको इसको ध्यान से भरना होगा I

- आपका नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पहले से भरा होगा I
- बस आपको अपने पिता का नाम, जन्मतिथि, पूरा पता और Duration of Stay में अपना उम्र और महिना डाल देना है और नीचे बस अपना फोटो अपलोड करने के बाद सहमति (Consent) को Tick करने के बाद SUBMIT पे क्लिक कर देना है
- इसके बाद आपको एक रिफरेन्स नंबर देखने को मिलेगा बस आपको नीचे PROCEED FOR PAYMENT पे क्लिक कर देना है और ₹50 का पेमेंट कर देना है पेमेंट होने के बाद आपको एक पेमेंट स्लीप मिल जायेगा I
Character Certificate online स्टेटस चेक करें?
- फिर से आपको अब Login करना होगा I
- Login होने के बाद Search Your Application Status पे जाये I
- Type of Service में Character Certificate को चुनें I
- Year में आपको जिस वर्ष में Character Certificate Online किये होंगे वही वर्ष डालना है I
- और SEARCH पे क्लिक कर देना है I
- फिर रजिस्ट्रेशन नंबर पे क्लिक करें
- बस आपको स्टेटस देखने को मिल जायेगा की आपका फॉर्म कहा तक पंहुचा I
Character Certificate online डाउनलोड करने का तरीका
- फिर से आपको अब Login करना होगा I
- Login होने के बाद Search Your Application Status/ Download पे जाये I
- Type of Service में Character Certificate को चुनाव करें I
- Year में आपको जिस वर्ष में Character Certificate Online किये होंगे वही वर्ष डालना है I
- और SEARCH पे क्लिक कर देना है I
- फिर रजिस्ट्रेशन नंबर पे क्लिक करें
- और Download Certificate पे क्लिक करके अपना Character Certificate डाउनलोड कर सकते हैं I
अन्य पोस्ट भी पढ़ें———–
- UP Old Age Pension 2025
- Voter Card Online Apply 2025
- Digilocker Se Marksheet Kaise Nikale 2025
- mAadhaar App Se Aadhaar Card Download Kaise Kare 2025
चरित्र प्रमाण पत्र की समय सीमा क्या है?
1 वर्ष , चरित्र प्रमाण पत्र की समय सीमा होता है