आज के इस Article में हम बताएँगे की Voter Card Online Apply कैसे करें अप्लाई करना बहुत ही आसान है और कही जाने की जरूरत नही घर बैठे ही Voter Card Online Apply कर सकते हैं आज के ब्लॉग में हम दिखायेंगे की Step by Step कैसे अप्लाई करे और कौन कौन से दस्तावेज लगेगा स्टेटस कैसे चेक करें कितने दिन में वोटर कार्ड बन जायेगा
ये भी पढ़ें – Digilocker Se Marksheet Kaise Nikale – 2025 का आसान तरीका – Full Trust Guide
Table of Contents
Voter Card क्या होता है?
निर्वाचन कार्ड (Voter Card) भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा जारी किया गया एक पहचान पत्र है। यह प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बनवाना जरुरी होता है। यह एक ऐसा दस्तावेज़ है जो आपकी भारतीय नागरिकता को बताता है। मतदान (Vote) करने के लिए आपके पास Valid Voter Card होना अनिवार्य है, बिना इसके आप वोट नहीं दे सकते।
Eligibility Criteria (पात्रता)
- उम्र (18 वर्ष से ऊपर) होना चाहिए
- भारत के नागरिक होना चाहिए
- स्थायी निवासी होना चाहिए
Voter Card Online Apply – जरुरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड या राशन कार्ड (अगर है तो नही तो कोई जरुरी नही)
- माता या पिता का निर्वाचन कार्ड होना चाहिए
नोट – अगर आपके पास सिर्फ आधार कार्ड है तो भी निर्वाचन कार्ड बन जायेगा
Voter Card Online Apply – करने का तरीका
Voter Card Online Apply – अकाउंट Signup कैसे करें
- सबसे पहले वोटर कार्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पे जाये – Click Here..

- इसके बाद Sign-Up बटन पे क्लिक करें

- मोबाइल नंबर और ईमेल भरने के बाद Continue बटन पे क्लिक करें

- अपना First Name और Last Name भरने के बाद Request OTP बटन पे क्लिक करें और OTP डालने के बाद Verify बटन पे क्लिक करें आपका Registration सफलतापूर्वक हो जायेगा
Voter Card Online Apply – अकाउंट Login कैसे करें
- सबसे पहले वोटर कार्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पे जाये – Click Here..

- इसके बाद Login बटन पे क्लिक करें

- Mobile Number और Captcha भरने के बाद Request OTP बटन पे क्लिक करें

- OTP भरने के बाद Verify & Login बटन पे क्लिक करें
| आपको निर्वाचन का डैशबोर्ड देखने को मिलेगा यहाँ से आप निर्वाचन से जुड़े सब काम कर सकते हैं जैसे नया वोटर कार्ड बनाना, वोटर कार्ड में सुधार कार्ड, PDF में डाउनलोड करना, फिजिकल वोटर कार्ड को घर मांगना चलिए सिख लेते हैं एक नया वोटर कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें स्टेप by स्टेप |

New Voter Card Online Apply – Step by Step
- डैशबोर्ड के लेफ्ट साइड में आपको देखने को मिलेगा Fill form 6 इसी पे आपको लिक्क कर देना है
- अब आपको लेफ्ट साइड देखनो को मिलेगा एक सेक्शन जो A to L तक देखने को मिलेगा आपको सबको स्टेप by स्टेप भरना होगा
- A कोलोम में आपको अपना राज्य, जिला और विधान सभा भरने के बाद Next बटन पे क्लिक करें
- B कोलोम में आपको अपना नाम और फोटो अपलोड करने के बाद Next बटन पे क्लिक कर देना होगा
- C कोलोम में आपको अपने माता या पिता का डिटेल भर देना है और Next बटन पे क्लिक कर देना है
- D कोलोम में आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल भर देना है और फिर Next बटन पे क्लिक कर देना है
- E कोलोम में आपको अपना आधार कार्ड नंबर भर देना है
- F कोलोम में आपको अपना Gender सेलेक्ट कर लेना है
- G कोलोम में आपको अपना जन्मतिथि और आधार कार्ड अपलोड कर देना है
- H कोलोम में आपको अपना पूरा पता भर देना है और आधार कार्ड या फिर राशन कार्ड अपलोड कर देना है
- I कोलोम ये विकलांग के लिए है विकलांग हैं तो भरेंगे नही तो छोड़ देंगे
- J कोलोम में आपको अपने माता या पिता का किसी एक का निर्वाचन कार्ड नंबर और उनका नाम दाल देना है
- K कोलोम में आपको Declaration देना है की ये सब जानकारी जो अपने भरी है सब सही है और Next बटन पे क्लिक कर देना है
- L कोलोम में आपको सिर्फ Captcha को भरना है और Preview & Submit बटन पे क्लिक कर देना है और अपना डिटेल एक बार चेक करना लेना है और फॉर्म को Submit कर देना है आपको एक स्लीप मिल जायेगा उसमे Reference Number दिया होगा उसको नोट कर के रख लेना है इसी Reference Number नंबर स्टेटस चेक होगा
Voter Card Online Apply – स्टेटस चेक कैसे करें?
- वोटर कार्ड का स्टेटस चेक के लिए फिर से वोटर कार्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पे जाये
- Login करे
- इसके बाद Track Application Status बटन पे क्लिक करें
- और Reference Number भरने के बाद Sumbit बटन पे क्लिक करें
- जैसे ही Submit बटन पे लिक्क करेंगे आपको स्टेटस दिख जायेगा
Voter Card Online Apply – डाउनलोड कैसे करें?
- वोटर कार्ड का डाउनलोड करने के लिए फिर से वोटर कार्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पे जाये
- Login करे
- इसके बाद E-EPIC Download बटन पे क्लिक करें
- इसके बाद आपको दो आप्शन देखने को मिलेगा एक E-EPIC Number और एक Form Reference no
- आपको Form Reference no को सेलेक्ट कर देना है
- और अपना Reference Number डालने के बाद अपना राज्य सेलेक्ट कर लेना है और Search बटन पे क्लिक कर देना है
- जैसे ही Search बटन पे क्लिक करेंगे आपको अपना डिटेल देखने को मिल जायेगा नीचे Send OTP बटन पे क्लिक कर देना है
- आपके मोबाइल पे OTP गया होगा आपको OTP को डालने के बाद आपको Verify बटन पे क्लिक कर देना है और नीचे डाउनलोड करने का आप्शन आ जायेगा बस आपको Download e-EPIC पे क्लिक कर देना है आपका वोटर कार्ड PDF में डाउनलोड हो जायेगा
निष्कर्ष (Conclusion)
हेल्लो दोस्तों ! आशा है की आज के इस ब्लॉग में आप जान गये होंगे की घर बैठे Voter Card Online Apply कैसे करना है कुछ ही स्टेप पे आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं बिना कोई दिक्क्क्त के इस आर्टिकल में हम अप्लाई करना वोटर कार्ड को डाउनलोड करना स्टेटस चेक करना ये सब एक ही पोस्ट में बता दिया है और किसी और अन्य आर्टिकल पढने के जरूरत नही
ऑनलाइन आवेदन के बाद कार्ड कितने दिन में मिलेगा?
आमतौर पर Physical कार्ड जल्दी आते नही बल्कि Election के टाइम जल्दी आ जाता है
अगर आधार कार्ड नहीं है तो आवेदन कर सकते हैं?
हां, लेकिन आपको कोई अन्य पहचान पत्र देना होगा।